Wednesday, October 21, 2026

📰 अमेरिका में 170 फीट की ऊंचाई से गिरकर सैनिक की हुई मौत | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार

वाशिंगटन। अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित अलामोडोम स्टेडियम में शनिवार को फुटबॉल मैच से पहले रस्सी के सहारे उतरने का प्रदर्शन करते समय एक सैनिक की मौत हो गई। करीब 170 फीट की ऊंचाई से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ने पर वह जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के समय स्टेडियम में 23 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। सैनिक की पहचान उजागर नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दर्शक स्टैंड में बैठे थे और मैदान के पास एक बैंड भी मौजूद था। गिरने के बाद सैनिक को मैदान पर करीब 10 मिनट तक प्राथमिक उपचार दिया गया।

No comments:

Post a Comment

📰 अमेरिका में 170 फीट की ऊंचाई से गिरकर सैनिक की हुई मौत | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार

वाशिंगटन। अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित अलामोडोम स्टेडियम में शनिवार को फुटबॉल मैच से पहले रस्सी के सहारे उतरने का प्रदर्शन करते समय एक सैनि...